Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime : जोजोबेड़ा स्क्रैप यार्ड में गार्ड को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा स्थित शर्मा स्क्रैप यार्ड में डकैती हुई. घटना 6 मई की बतायी जा रही है. इस मामले में स्क्रैप यार्ड के मालिक विजय कुमार शर्मा के बयान पर 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विजय के बयान पर झगड़ी, प्रकाश ठाकुर, नगीना, राहुल, जय, कीटू, विवेक, कर्मवीर, महेंद्र, रवि, डेंगू, लंगड़ा, बाका और बेबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. अन्य आरोपियों के खिलाफ छापेमारी जारी है. जानकारी के अनुसार जिस स्क्रैप यार्ड में डकैती हुई है, वह बंद पड़ी थी. 6 मई की रात बगल के ही कंपनी से दो गार्ड आवाज सुनकर यार्ड में गये थे. इसी बीच उन्होंने देखा कि कुछ लोग डकैती की घटना को अंजाम दे रहे है. सभी के पास धारदार हथियार था. सभी ने दोनों गार्ड को बंधक बना लिया और यार्ड से लगभग तीन लाख के सामानों की लूट कर ली. शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस ने सामानों को भी बरामद कर लिया है.

ये भी पढ़ें- बिजली से जनता परेशान : गर्मी में बढ़ी मांग, राजधानी में 40 और राज्य में 400 मेगावाट तक की कमी

Related Articles

Back to top button