
Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर मऊभंडार स्थित बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष लखन मार्डी ने कहा कि हम सभी को भगवान बिरसा मुंडा द्वारा बताये मार्ग का अनुशरण करने की जरूरत है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड सहित पूरे देश के लिए महान प्रेरणा स्रोत थे. उनका अदम्य साहस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने महाजनी प्रथा के विरुद्ध जबरदस्त उलगुलान किया और झारखंड वासियों में गुलामी के विरुद्ध राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य किया. भगवान बिरसा मुंडा के संकल्प को पूरा करना ही आज उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
ये थे उपस्थित
मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला डे, मंडल उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया निताई मुंडा, पंचायत समिति सदस्य जगन्नाथ कालिंदी, वरिष्ठ नेता दीनबंधु गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, मंडल कोषाध्यक्ष विक्रम साव, मंडल महामंत्री तुषार दत्ता, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, स्वागतो चक्रवर्ती, साहिल आनंद, मंदीप सिंह काका, सुरेंद्र नाथ फूफा बारिक, डॉ. नरेश महतो, समेत सभी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं उन्हें नमन किया.
ये भी पढ़ें- Chaibasa : पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया याद




