
Ranchi : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा राज्य के सभी खेल संघों के साथ प्रारंभिक बैठक का आयोजन 21, 23 व 25 नवंबर को खेलकूद युवा युवा कार्य निदेशालय, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी, रांची के कार्यालय कक्ष में आहूत की गयी है. इस बैठक में राज्य खेल संघ के केवल अध्यक्ष एवं सचिव ही भाग लेंगे. इस बैठक के दौरान राज्य में खेलों के विकास पर खेल संघों के साथ विमर्श होगा. राज्य खेल संघ के सचिव एवं अध्यक्ष से आग्रह किया गया है कि वह अपना एजेंडा दिये गये जरूरी निर्देश के अनुसार बना कर लायें. खेल संघ के अध्यक्ष एवं सचिव इन तीनों तिथियों में अपनी सुविधा अनुसार किसी भी दिन 10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – दो मिनट में दो बार आया हार्ट अटैक और खामोश हो गयी तबस्सुम की मखमली आवाज…



