
Giridih: गुरुवार को हुई बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण समिति ने जिला मुख्यालय के बाबा दुखियानाथ मंदिर के समीप श्रीराम जलापूर्ति योजना के ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया. मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के इलाको में पाइप लाइन बिछाने का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है. जबकि ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हुए काफी वक्त बीत चुका है. समिति ने ग्रामीणों से पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को बताया गया. लेकिन उनके घर में आज तक पाइप कनेक्शन आया ही नहीं है, तो नल कैसे लगेगा. इसके बाद सभापति ने पीएचईडी के अधिकारी को निर्देश दिया कि जो किसी दूसरे योजना के फंड से पाइप लाइन का कार्य पूरा कर दे, कई गांव में पानी नहीं जा रहा है. इधर सदर विधायक सोनू के साथ सभापति मथुरा महतो ने बेंगाबाद के मोतीलेदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायजा लिया और आसपास के वंचित गांव में किसी दूसरे फंड से पाइप लाइन पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान पीएचईडी के अभियंता और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: एनएच-82 में हिसुआ से नवादा, सतगावां-तिसरी-चतरो होते हुए अब चकाई तक बनेगी 138 किमी सड़क




