Giridih

एनएच-82 में हिसुआ से नवादा, सतगावां-तिसरी-चतरो होते हुए अब चकाई तक बनेगी 138 किमी सड़क

Giridih: बिहार के नवादा वाया कोडरमा के सतगांवा और गिरिडीह के तिसरी और गांवा वाया जमुई के चकाई पथ प्रमंडल के रोड को नेशनल हाइवे में अपग्रेड कर दिया गया है. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत को उनके पत्र के जवाब में दिया है. जिसमें उन्होंने लिखा ‘राष्ट्रीय राजमार्ग-82 में हिसुआ से नावादा (बिहार) सतगावाँ (जिला- कोडरमा) गावाँ-तिसरी-चतरो (जिला- गिरिडीह) होते हुए चकाई (बिहार) तक लगभग 138 किमी. पी.डब्ल्यू डी. मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन करते हुए चकाई (NH-114A) जोड़ने की स्वीकृति के संबंध में है.’ 114 ए से जुड़ने के बाद नवादा वाया तिसरी गांवा और जमुई के चकाई की दूरी काफी घट जाएगी.

Related Articles

Back to top button