
Ranchi : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने झारखंड प्रदेश के भाजपा नेताओं से नाराजगी जतायी है. साथ ही कर्नाटक चुनाव परिणाम के लिए कांग्रेस को बधाई देने के साथ-साथ भाजपा पर हमला बोला है. शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कुछ दिनों पहले कमर दर्द से राहत के लिए नामकुम के एक वैद्य से उन्होंने मदद ली थी. इलाज कराने के दौरान वैद्य ने प्रमोशन के लिए वीडियो बनाया था. पर, इसे भाजपा वालों ने इसे अभद्र तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. उन्होंने इस मामले में जब लालपुर थाने में केस दर्ज कराया तो इसे डिलिट कर दिया गया. इस प्रकरण से भाजपा नेताओं के नफरत फैलाने को कैरेक्टर जाहिर होता है. भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास व दीपक प्रकाश इस मामले पर जवाब दें. पुलिस जांच में इस पूरे मामले की सत्यता सामने आ ही जायेगी.
इसे भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के लिए झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य ने जांच और कानूनी मदद के लिए लालपुर थाना से की फरियाद
इसे भी पढ़ें – रांची में क्रिकेट की संभावनाओं को तलाशने को सांसद संजय सेठ ने की नमो क्रिकेट कैंप शुरू करने की पहल



