
Ranchi: बेंगलुरू में चल रहे 10 मई से 14 मई तक आयोजित एशियाई एवं विश्व प्रो पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रांची के हर्ष आनंद दो गोल्ड मैडल अपने नाम करने में कामयाब रहे. उन्होंने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 317.5 किलोग्राम वजन उठाकर पुश पुल्ल में गोल्ड एवं 210 किलोग्राम उठाकर एकल डेडलिफ्ट प्रतिस्पर्धा में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
पदक जीतकर घर लौटे हर्ष आनंद का रांची एयरपोर्ट पर पॉवरलिफ्टिंग संघ और खेलप्रेमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. ये जानकारी हर्ष के कोच तथा झारखंड पॉवर लिफ्टर्स एसोसिएशन के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने दी.




