ChaibasaJharkhand

हड़िया हमारी पूजा की पवित्र चीज है, इसका बाजारीकरण न करें :  दिलीप खलखो

दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव सह दियुरि सम्मेलन चाईबासा स्थित आदिवासी हो समाज महासभा कला संस्कृति भवन में शुरू

Chaibasa : हरिगुटू चाईबासा स्थित आदिवासी हो समाज महासभा कला संस्कृति भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव सह दियुरि सम्मेलन कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ. इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से आपस में जुड़ाव होता है. सांस्कृतिक दर्शन होता है. युवा पीढ़ी को इससे ज्ञान मिलता है. सामाजिक जागरूकता की दिशा में आदिवासी हो समाज युवा महासभा लगातार गतिविधियां चला रही है. उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुझे सांसद की जिम्मेदारी दी है. मैं उसे बखूबी  निभाने का प्रयास कर रही हूं. एसडीपीओ सदर दिलीप खलखो ने कहा कि आज हमारे समाज के लोग कई उच्च पदों पर हैं. हमारा समाज काफी मजबूत है. हमारे युवाओं में भी क्षमता है, जो असंभव को संभव कर समाज को बेहतर बना सकते हैं. लेकिन इन्हें पूरा करने के लिए   हमें अपनी इच्छाशक्ति को बढ़ाना होगा. हमारे समाज में कुछ कुरीतियां हैं, जिसके कारण हमारा सुंदर समाज आगे नहीं बढ़ रहा है. इन कुरीतियों को दूर करना है. हड़िया प्राकृतिक रूप से हमारी पूजनीय सामग्री है. इसके बाजारीकरण पर रोक लगाकर स्वरोजगार के अन्य साधन अपनाने की जरूरत है. इसलिए हमारे लीडर,हमारे वरीय पदाधिकारियों को मजबूत निर्णय लेना होगा, तभी हमारा समाज और बेहतर होगा. हम लोगों को बाजार व्यवस्था के समय में भी बदलाव लाना होगा. यहां के बाजार दूसरी बेला में लगते हैं, जिससे बदलना होगा और सुबह आठ बजे से शाम का चार बजे तक करना होगा. इसमें मानकी मुंडाओं का अहम रोल है.

इसे भी पढ़ें – मझगांव : लापता बच्चे की लाश तालाब से मिली, आरोपी महिला को हवाले करने की मांग को लेकर उग्र भीड़ ने थाना घेरा

इससे पहले सुबह सात बजे प्राकृतिक आस्था स्थल देशाउली में बोयो गागराई एवं सतीश सामड द्वारा बोंगा बुरू कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में झारखंड सहित महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़, कर्नाटक एवं ओडिशा से हो समाज के प्रतिनिधि पहुंचे थे. कार्य़क्रम में समाज में महिलाओं की भूमिका, महिलाओं के योगदान से समाज की नयी पीढ़ी को जगाने, बलात्कार, डायन-बिसाही, अंधविश्वास,नशामुक्ति जैसी समस्याओं पर  भी चर्चा हुई.  कार्यक्रम में सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सचिन बिरूवा, एसडीपीओ सदर दिलीप कुमार खलखो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी पवन कुमार पाठक,सेल के एजीएम उमा शंकर पाड़ेया, पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष गीता बलमुचु, बिहार के पूर्व डिप्टी स्पीकर देवेंद्रनाथ चांपिया, महासभा के पूर्व अध्यक्ष मधुसुदन मारला, पूर्व युवा महासभा केंद्रीय अध्यक्ष भूषण पाट पिंगुवा, मानकी-मुंडा संघ के उपाध्यक्ष कालीचरण बिरूवा आदि लोगों ने हिस्सा लिया.  इस अवसर पर आदिवासी हो समाज महासभा, युवा महासभा, सेवानिवृत्त संगठन, आकास शिक्षक संघ, कोल्हान बिति हुन्डी पेः अखाड़ा, मानकी-मुंडा संघ, देशाउली फाउंडेशन, सगोम टीम के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – मानगो बाजार में अवैध पटाखा दुकान को किया गया सील

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button