JamshedpurJharkhand

तीन साल से अधूरे पीएम आवास के लाभुकों को 15 दिन में निर्माण पूरा करने का आदेश, नहीं तो होगी FIR

Jamshedpur : मानगो क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक-4 के ऐसे लंबित आवासों, जिन्हें विगत 3 वर्षों से छत ढलाई के उपरांत पूर्ण नहीं करा रहे वैसे कई लाभुकों को मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय की ओर से शनिवार को आगामी 15 दिनों में आवास निर्माण पूरा कराने की सख्त चेतावनी दी गई है.
दीपक सहाय ने बताया कि रिपीट कॉलोनी, पारडीह, सुकना बस्ती, कुमरुम बस्ती एवं कुटकुट डूंगरी के लाभुकों के घर जाकर नोडल पदाधिकारी दिनेश्वर यादव के द्वारा आवास निर्माण की सख्त चेतावनी दी गई. साथ ही ऐसे लाभुकों को चेतावनी दी गई है कि अगर 15 दिनों के अंदर आवास का निर्माण पूरा नहीं होता तो संबंधित लाभुकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए आवास निर्माण के लिए कार्यालय से दी गई राशि की वसूली की जाएगी. उन्होंने इस संबंध में लाभुकों को पूर्व में भी कई बार नोटिस दिया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें : मानगो बाजार में अवैध पटाखा दुकान को किया गया सील

Related Articles

Back to top button