
Patna: जमीन के बदले नौकरी घोटाले के मामले में उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज भी सीबीआई के समक्ष पेश होने में असमर्थता जता दी. सूत्रों के मुताबिक, ‘तेजस्वी यादव पत्नी के स्वास्थ्य कारणों की वजह से सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे. ईडी के छापे के बाद उनकी गर्भवती पत्नी को कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बारह घंटे की पूछताछ के बाद बीपी की समस्या के कारण वह बेहोश हो गई थीं.’
बता दें कि सीबीआई ने इससे पहले भी तेजस्वी यादव को 4 मार्च को समन जारी किया था लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे. सीबीआई का दावा है कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में तेजस्वी यादव के खिलाफ सबूत मिले हैं और इन्हीं सबूतों के आधार पर उन्हें यह समन जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें: नया स्मार्ट मीटर कनेक्शन मामले में उपभोक्ताओं की शिकायत पर JBVNL सख्त, एजेंसी को तार देने का दिया निर्देश




