JharkhandLead NewsRanchi

अंधविश्वास: मौलवी के चक्कर में फंसकर घर संभालने वाली बेटी 24 दिनों से रिम्स में गुमशुम पड़ी है

Ranchi: होली खेलने के बाद बीमार हुई युवती को मौलवी ने ठीक करने के बहाने अपने झांसे में ले लिया. तीन दिन तक झाड़-फूंक का नाटक जारी रखा. जब उससे कुछ नहीं हुआ, तब युवती के परिजनों ने उसे डॉक्टर के पास लाया. फिलहाल युवती रांची स्थित रिम्स में उपचाराधीन है.

युवती चतरा जिले के पीतराडीह गांव निवासी  है. वह 17 वर्ष की है.  पीडिता के पिता बताते हैं कि सात भाई-बहन में युवती पांचवे नंबर पर है. मडवा स्थित स्कूल से आठवीं की पढ़ाई भी करती थी. कुछ द वर्षों से वह पूरे घर का काम संभालती थी. दो बड़ी बेटी शादीशुदा है जो ससुराल में रहतीं हैं. वहीं बेटा अलग रहता है. इस वजह से घर की जिम्मेदारी युवती ही संभाल रही थी. हंसने-बोलने वाली बेटी 24 दिनों से हॉस्पिटल में गुमशुम बेड पर लेटी है. डॉक्टर इलाज में लगे हैं फिलहाल कुछ खास सुधार नहीं हो रहा है.

इसे भी पढ़ें :  धनबाद: कतरास में अवैध कोयले के कारोबार पर वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, एक महिला समेत 3 घायल, 3 हिरासत में

दिन भर रहती थी साथ, रात को मौलवी ले जाता था

धीरण गंझू बताते है कि होली खेलने के बाद युवती अचनाक बीमार पड़ गयी और अजीब अजीब हरकत करने लगी. मामले की जानकारी लावालौंग निवासी मौलवी को मिली तो धीरण गंझू के घर पहंचे और ठीक करने का दावा किया. कलावती के पिता बताते हैं हमने कहा कि यहीं पर ठीक कर दीजिये, लेकिन मौलवी ने मना कर दिया और घर पहुंचने को कहा. परिजन अंधविश्वास में आकर बच्ची को मौलवी के पास लेकर गए. उन्होंने कहा दिन भर हमलोग के साथ ही युवती रहती थी. लेकिन रात को मौलवी झाड़-फूंक के नाम पर कमरे में ले जाता था.

 

फिर सुबह बाहर कर देता था. मौलवी युवती के हाथ की अंगुलियों के बीच लकड़ी के टुकड़े रखकर दबाता था और कहता था बोलो जल्दी बोलो. मौलवी ने बताया कि उसके ऊपर बुरी आत्माओं का साया है. इसकी वजह से असर नहीं हो रहा. मौलवी बुरी आत्माओं को भगाने के लिए युवती को अगरबत्ती से जलाने और कथित तौर पर पिटाई भी करता था. मौलवी ने युवती के चेहरे, होंठ और हाथों को जलती अगरबत्ती से जला दिया. तीसरे दिन धीरेन गंझू को यह सब देखा नहीं गया तब चतरा स्थित सदर अस्पताल ले गया. उसकी हालत और बिगड़ने पर उसे रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इधर, मामले को लेकर युवती के परिजन ने लवालौग थाना में आरोपी मौलवी मोहम्मद वाहिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है. मौलवी के खिलाफ धारा भादवि की धारा 307 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत कर्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें : पटना डीएम ने स्कूल से गायब रहने वाले एक दर्जन से अधिक शिक्षकों का वेतन रोकने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button