
Patna: पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह सरकारी स्कूलों में ड्यूटी से गायब रहने वाले एक दर्जन शिक्षक का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है. जानकारी के अनुसार डीएम सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण पर निकले थे. इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे. इस पर कार्रवाई करते हुए डीएम ने यह आदेश जारी किया है. इसके अलावा कई स्कूलों में नामांकित छात्रों की तुलना में कम बच्चे ही क्लास में उपस्थित थे. इसे लेकर डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौ प्रतिशत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand Panchayat Election-2022 : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश




