Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद: कतरास में अवैध कोयले के कारोबार पर वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, एक महिला समेत 3 घायल, 3 हिरासत में

Dhanbad: अवैध कोयले के कारोबार पर वर्चस्व को लेकर धनबाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है. जिसमें एक गुट के दो लोग मुकेश यादव और सुशील यादव के शरीर में गोली लगी है. वहीं एक महिला मुनिया देवी घायल हुई हैं. एक जिंदा कारतूस घटनास्थल से बरामद हुआ है. घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, कतरास थाना अंतर्गत आकाशकिनारी छाताबाद 04 नम्बर बस्ती में गुरुवार को दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच फायरिंग शुरू हो गई. गोलीबारी में एक गुट के दो लोग सुशील यादव और मुकेश यादव को गोली लगी. दोनों घायलों को आनन-फानन में नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को गम्भीरावस्था में धनबाद के एसएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. झड़प के दौरान कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. पुलिस राजेश यादव, अमित यादव और आनंद यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इन्हीं तीनों पर फायरिंग करने का आरोप लगा है.

इसे भी पढ़ें : सरायकेला: ब्राउन शुगर कारोबार‍ियों को बड़ी चोट, युवती समेत दो ग‍िरफ्तार, आद‍ित्‍यपुर से दबोचे गए

कतरास थाने के सामने जमकर हंगामा

इस विवाद और फायरिंग के बाद बस्ती के लोगों ने कतरास थाने के सामने जमकर हंगामा किया. कतरास पुलिस ने हंगामा कर रहे दो लोग छोटू यादव एवं विकास यादव को हिरासत में भी ले लिया. घायल मुकेश यादव की मां मुनिया देवी का कहना है कि राजेश यादव उनके पुत्र को ट्रक में कोयला लोड करने के लिए दबाव बना रहे थे. इंकार करने पर कहा कि बबलू कहां है उसे गोली मारेंगे. उन्होंने बताया कि पारस यादव ने पिस्टल लाकर अमित यादव व आनंद यादव को दिया. बता दें कि दूसरे पक्ष से अमित यादव और उसका भाई आनंद यादव गंभीर रूप से जख्मी है. अमित की मां को भी चोट लगी है. इन तीनों का इलाज निचितपुर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है. चिह्नित लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि, अभी तक कतरास पुलिस को लिखित शिकायत दोनों पक्षों की तरफ से नहीं मिली है.

इसे भी पढ़ें : पटना डीएम ने स्कूल से गायब रहने वाले एक दर्जन से अधिक शिक्षकों का वेतन रोकने का दिया आदेश

Related Articles

Back to top button