Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSSportsTOP SLIDERTop StoryWorld

दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी को हराकर सुमित नागल ने किया उलटफेर, पहली बार ऑस्ट्रेलिया ओपेन के दूसरे राउंड में पहुंचे

Mumbai: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने दुनिया के 27वें नंबर के कज़ाख़स्तान के खिलाड़ी एलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में जगह बना ली है. सुमित नागल ने टूर्नामेंट के पहले राउंड में बुब्लिक को 6-4, 6-2, 7-6 से हराया. इसे टेनिस की दुनिया का बड़ा उलटफेर माना जा रहा है.

दूसरी बार पहुंचे दूसरे दौर में 

साल 2021 में नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी, लेकिन तब वह हार गए थे. दुनिया के 139वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम इवेंट के दूसरे दौर में खेलेंगे. इससे पहले वो यूएस ओपेन के सेकेंड राउंड में पहुंचे थे. साल 2020 में यूएस ओपन मेंनागल डोमिनिक थिएम से 6-3, 6-3, 6-2 से हार गए थे.

Related Articles

Back to top button