Crime NewsKhas-KhabarNationalRanchi

डेढ़ करोड़ के इनामी माओवादी की हार्ट अटैक से हुई मौत, केंद्रीय कमेटी ने दी जानकारी

माओवादियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए अपने संगठन की केंद्रीय कमेटी और पोलित ब्यूरो के सदस्य कट्टम सुदर्शन की दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर साझा की है. कट्टम सुदर्शन पर 1.55 करोड़ का इनाम था.

इसे भी पढ़ें: ओडिशा रेल हादसे के जांच में खुलासा, लूप लाइन पर चली गई थी कोरोमंडल एक्सप्रेस, 2024 तक ट्रेनों में स्थापित होगा कवच

सीपीआई माओवादी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले कट्टम सुदर्शन को माओवादी संगठन में आनंद, भास्कर, मोहन, वीरेंद्र, मोहन टेकाम, सुदर्शन, रमेश, महेश और एएन के नाम से भी जाना जाता था. तेलंगाना के आदिलाबाद के रहने वाले लगभग 66 साल के कट्टम सुदर्शन पर देश के कई हिस्सों में हुए माओवादी हमलों में शामिल होने का आरोप है.

पुलिस के अनुसार 1974 से माओवादी आंदोलन में सक्रिय कट्टम सुदर्शन पर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या के मामले में भी शामिल होने का आरोप है. एनआईए ने केवल इस मामले में कट्टम सुदर्शन पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

Related Articles

Back to top button