Uncategorized

छत्तीसगढ़: माओवादियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ अधिकारी शहीद

Raipur: छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के घने जंगल में माओवादियों की ओर से हुई गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक अधिकारी के शहीद होने की भी खबर है. घटना की जानकारी रायपुर पुलिस ने दी. बताया जा रहा है कि सर्च अभियान के दौरान माओवादियों की ओर से गोलीबारी की गई थी.

इसे भी पढ़ें:छुट्टी विवाद को लेकर आइआरबी के जवान ने अपने साथी हवलदार की गोली मार कर की हत्या

पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि किस्ताराम पुलिस थाना अंतर्गत इलाके में बीती रात जब सीआरपीएफ की 212 वीं बटालियन की टीम तलाश अभियान पर निकली थी तभी गोलीबारी की यह घटना हुई. इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अनिल कुमार मौर्य शहीद हो गये.  शहीद मौर्य मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button