
Ranchi: रांची राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार सभी नगर निकायों के अधिकारियों को कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 0.2 से वे शहरों को गारबेज फ्री करने, वैस्ट मैटेरियल के डिस्पोजल के साथ साथ उसके रीयूज पर भी फोकस करने व साफ सफाई अभियान तेज करने को कहा. अधिकारियों को यह भी कहा की अमृत 2.0 मिशन से हर घर में जल पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा. सभी नगर निकायों को कई निर्देश भी दिया है. निदेशक ने दोनों केंद्रीय योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य पाने के लिए जनभागीदारी के सहयोग से काम करने को भी कहा. इसके संबंध में सभी निकायों को पत्र लिखा गया है.
ये भी निर्देश
* नगर निकायों में क्षमता संवर्द्धन करने के लिए कार्यक्रम चलाए ,ताकि नगर निकाय सक्षम हो सके.
* एसबीएम और अम्रुत 0.2 का लक्ष्य प्राप्त करे.
* अम्रुत 0.2 के तहत हर घर तक टैप वाटर पहुंचाया जा सके और शहरों में ग्रिन एरिया बढ़ाने पर काम करे.
* नन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ाना है
* वैस्ट वाटर को उपयोगी बनाना है.
* किसी भी योजना के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है.
* योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन संपन्न हो




