
Ranchi: देवघर जिले के जसीडीह थाना में शनिवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक चौकीदार का नाम सिन्धेश्वर तुरी है. अपराधियों ने चौकीदार की सिर में गोली मारी है. बताया जाता है कि चौकीदार की ड्यूटी बंका बालू घाट से अवैध बालू उठाव के रोकथाम के लिए लगाई गई थी. इस घाट से बालू माफिया अवैध तरीक़े से बालू का उठाव करते हैं. आज सुबह स्थानीय लोगों ने चौकीदार के शव को देखकर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुटी हुई है. फिलहाल इस मौत के पीछे की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है और न ही अपराधियों के विषय में ही कोई सुराग मिल पाया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में मनरेगा योजना में गड़बड़ी मामले में जांच हुई तेज, बीडीओ और बीपीओ के साथ मुखिया भी जांच के दायरे में आए




