Crime NewsJharkhandPalamuTOP SLIDER

लातेहार मुठभेड़ में मारा गया नक्सली निकला सब-जोनल कमांडर दीपक यादव, पांकी का रहने वाला था

Palamu/Latehar: पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक पंचायत के निंदरा गांव के टोंगरी पर बुधवार सुबह पुलिस से मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की शिनाख्त टीपीसी के सबजोनल कमांडर दीपक यादव के तौर पर हुई है. वह पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कसमार का निवासी था.

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से 200 राउंड फायरिंग हुई. बाद में सर्च करने पर मौके से एक एके 47 रायफल, बड़ी मात्रा में जीवित गोलियां, कंबल, जूते, बैग व अन्य सामान बरामद किए गए. पलामू के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. मृत उग्रवादी के पास से पुलिस ने एके-47 बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार बुजुर्ग यात्रियों पर मेहरबान, एअर इंडिया के टिकट आधे दाम में

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के सेरठ गांव के निंदरा जगल में टीपीसी संगठन के कुछ उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. सूचना पर पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस ने उग्रवादियों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस ने एक टीपीसी उग्रवादी को मार गिराया.

पुलिस को भारी पड़ता देख अन्य उग्रवादी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये. घटना के बाद बड़े पैमाने पर पूरे इलाके में पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. बाद में मारे गए उग्रवादी की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कसमार निवासी दीपक यादव के रूप में की गयी.
इस अभियान का नेतृत्व झारखंड जगुआर के डीसी कर रहे थे. सैट व जिला पुलिस बल के जवान भी अभियान में शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर आने को तैयार है चीन का ‘चांग ई 5’ यान

Related Articles

Back to top button