NEWSWING
Ranchi, 10 November : अगले वर्ष (2018) हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों के लिए झारखंड स्टेट हज कमेटी ने हज आवेदन भरने की तिथी घोषित कर दी है. 2018 के इच्छुक आजमीने हज 15.11.2017 से 07.12.2017 आवेदन कर सकेंगे. हज फॉर्म ऑन और ऑफ लाइन दोनों ही प्रक्रिया से भरे जायेंगे. आवेदन हज कार्यलाय अथवा हज कमेटी की वेबसाइट (www.hajcommittee.com) से प्राप्त किया जा सकता है. हज आवेदन डाक, कुरियर से भी प्राप्त किए जायेंगे. शुक्रवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया से प्राप्त सूचना के अनुसार झारखंड स्टेट हज कमेटी ने प्रेस विज्ञिप्त जारी कर यह सूचना दी है.
आड्रे हाउस के झारखंड स्टेट हज कमेटी के कार्यलय में जमा होगा फार्म
कमेटी ने कहा है कि इस बार हज फॉर्म केवल आजमीने हज के हाथों हाथ आड्रे हाउस स्थित झारखंड स्टेट हज कमेटी के कार्यलय में जमा किया जायेगा. कमेटी ने आजमीने हज से अनुरोध किया है कि अपने-अपने पासपोर्ट बनवा लें. जिनका पासपोर्ट हस्थलिखित है, वे उसे कम्युटीकृत अवश्वय करा लें, अन्यथा हज आवेदन स्वीकृत नहीं किए जायेंगे. हज संबंधित जानकारी के लिए कांके स्थित आड्रे हाउस अथवा फोन नंबर- 0651-2283100 पर संपर्क किया जा सकता है.




