JharkhandRanchi

सरकारी अनाज की कालाबाजारी करनेवालों के खिलाफ होगी काठोर कार्रवाईः डीसी

अनाज उठाव नहीं करनेवालों का रद्द होगा राशन कार्ड

Ranchi : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिला में सरकारी अनाज की कालाबाजारी करनेवालों के खिलाफ काठोर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया में अनाज की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने एफसीआइ से एसएफसी और एसएफसी से एफसीआइ में अनाज लाने ले जाने की सुपरविजन और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने अनाज के मूवमेंट पर पैनी नजर रखते हुए लिकेज पर फौरन जानकरी देने को कहा ताकि मामले में गंभीरतापूर्वक आवश्यक जांच करते हुए कार्रवाई की जा सके. उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा बुधवार को खाद्य आपूर्ति एवं धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक कर रहे थे. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, सभी सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं मिलर उपस्थित थे.

बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत रिक्ति स्थिति, 12-6 महीने से खाद्यान्न का उठाव न करने वाले राशन कार्डधारियों की स्थिति, मोबाईल सीडिंग, डुप्लीकेट यूआइडी, निलंबित डीलर, एनएफएसए के सभी लाभुकों को यूआईडी से सीडिंग, पेट्रोल सब्सिडी, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, माह मई, जून एवं जुलाई 2023 हेतु एनएफएसए योजनान्तर्गत खाद्यान्न का डीएसडी लिफ्टिंग एवं खाद्यान्नों की स्थिति की समीक्षा की गयी.

‘शेष सीएमआर इस महीने के अंत तक जमा करें’

बैठक में धान अधिप्राप्ति केन्द्रों से धान उठाव की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा सभी मिलरों सीएमआर जमा करने के लिए निर्देशित किया गया. जिला के सभी 14 राइस मिलर द्वारा 190 लॉट सीएमआर जमा करना है, जिसमें 126 लॉट सीएमआर की प्राप्ति हुई है. उपायुक्त ने शेष बचे सीएमआर को इसी महीने के अंत तक जमा कराने के निर्देश दिये. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कहा कि धान अधिप्राप्ति की पहले से ही तैयारी शुरू कर दें. मिलर की लैम्प्स के साथ टैगिंग, ट्रांसपोर्टर की व्यवस्था और गोदाम साफ करने का निदेश भी उपायुक्त द्वारा दिया गया.

किसानों को दूसरी किश्त का भुगतान महीने के अंत तक करने का निर्देश

रांची जिला में पिछले वर्ष 1274 किसानों द्वारा 80426 क्विंटल धान अधिप्राप्ति लैंपस के माध्यम से किया गया था. पिछले साल सुखाड़ की स्थिति के कारण लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पायी. उपायुक्त ने जितने भी किसानों द्वारा धान लैंम्प्स में जमा की गयी राशि का भुगतान ससमय कराने का निर्देश दिया. जिला में 816 किसानों को दोनों किस्त का भुगतान हो चुका है, जो 50 करोड़ 58 लाख 7 हजार 338 है. उपायुक्त ने शेष 458 किसानों के बीच 8 करोड़ 20 लाख 35 हजार 438 रुपये की दूसरी किस्त का भुगतान इस महीने के अंत तक करने का निर्देश दिया.

अनाज के उठाव और वितरण की समीक्षा

बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय खाद्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2003 अंतर्गत खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की प्रखंडवार विस्तार से समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने प्रखंडवार माह मई, जून एवं जुलाई के खाद्यान्न उठाव और वितरण की जानकारी ली. उन्होंने सभी बीएसओ को कहा कि अगले चालव दिवस से पहले अनाज वितरण की प्रक्रिया पूरी कर लें.

अनाज उठाव नहीं करनेवालों का रद्द होगा राशन कार्ड

प्रखंडवार खाद्यान्न उठाव नहीं करनेवाले राशन कार्डधारियों के कार्ड डिलीशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रक्रिया अनुसार खाद्यान्न का उठाव नहीं करनेवालों का कार्ड रद्द करें. जिला में 6-12 महीने से अनाज नहीं उठानेवाले राशन कार्डधारियों की संख्या लगभग 80 हजार, 6 महीने से अनाज नहीं उठानेवाले राशन कार्डधारियों की संख्या लगभग 45 हजार और एक साल से अनाज नहीं उठानेवाले राशन कार्डधारियों की संख्या 25 हजार के करीब है. उपायुक्त ने ऐसे राशन कार्डधारियों को चिन्हित करते हुए कार्ड रद्द करने का निर्देश दिया.

कैंप लगा कर राशन कार्ड बनाने का निर्देश

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के आवेदन पर वाल्मीकि नगर, तुलसी नगर, रामनगर, पत्थलकुदवा, मनीटोला, हरमू, डोरंडा बेलदार नगर, हरमू विद्यानगर, गांधीनगर, बरियातू स्टॉफ र्क्वाटर, आरोग्य भवन, बीआईटी मेसरा, विकास में कैंप लगा कर राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया.

मोबाईल सीडिंग, डुप्लीकेट यूआइडी, यूआइडी से सीडिंग, पीवीटीजी डाकिया योजनान्तर्गत खाद्यान्न का वितरण, पेट्रोल सब्सिडी, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना की समीक्षा करते हुए भी उपायुक्त द्वारा उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें – केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और विधायक ने 4 करोड़ 22 लाख की योजना पथ का किया शिलान्यास 

Related Articles

Back to top button