Chaibasa

चाईबासा में डीजे एवं भड़काऊ गाने नहीं बजाने को लेकर एसडीपीओ ने की साउंड संचालकों के साथ बैठक

Chaibasa: सदर थाना में शहर के साउंड सिस्टम के धारकों/मालिको के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दिलीप खलखो, एवं पु.नि सह थाना प्रभारी सदर प्रवीण कुमार के द्वारा बैठक कर उन्हे जिला शांति समिति में उपायुक्त के द्वारा प्रदत्त निर्देशो से अवगत कराया गया. सभी डीजे साउंड सिस्टम धारकों से रामनवमी जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा निर्गत सभी दिशानिर्देशों को मानने को लेकर शपथपत्र देने के लिए निर्देशित किया गया. किसी भी हाल में रामनवमी जुलूस में डीजे और भड़काऊ गाने नहीं बजाने का सख्त निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में रामनवमी को लेकर प्रशासन ने सोशल मीडिया और डीजे पर भड़काऊ गाने पर लगाई रोक

Related Articles

Back to top button