Giridih

गिरिडीह: सलैया स्टेशन पर आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर धरना

Giridih: गिरिडीह के पचंबा के सलैया रेलवे स्टेशन पर रांची गिरिडीह इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर शनिवार को नागरिक अधिकार मंच में एक दिनों का धरना दिया. इस दौरान धरने में भाजपा नेत्री विनीता कुमारी, भाजपा नेता विनय सिंह, पवन कंधवे, संजय साहू समेत कई स्थानीय लोग भी शामिल हुए. नागरिक अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कहा कि गिरिडीह कोडरमा रेलखंड का सलैया स्टेशन हर मायने में बेहद खास है. क्योंकि पचंबा समेत शहर के लोगो को भी इसी स्टेशन से रांची और कोडरमा जाने के लिए ट्रेन सुविधा के साथ मिल जाता है. लेकिन धनबाद रेल डिवीजन इस स्टेशन के साथ भेदभाव कर रहा है. जबकि पिछले कई दिनों से मांग की जा रही है इस स्टेशन में ट्रेन का ठहराव हो. इसके बाद भी धनबाद रेल मंडल इस और ध्यान नहीं दे रहा है. इधर धरना के बाद नागरिक अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन मास्टर को धनबाद डीआरएम के नाम एक मांग पत्र सौंपा.

Related Articles

Back to top button