HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के नव निर्मित प्रमंडलीय कार्यालय का संजय लाल पासवान ने किया उद्घाटन

Hazaribagh : हजारीबाग में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के नव निर्मित प्रमंडलीय कार्यालय सह-निरीक्षण भवन का चेयरमैन संजय लाल पासवान ने उद्घाटन शनिवार को किया. वर्षों से हज़ारीबाग़ प्रमण्डलीय कार्यालय का भवन जर्जर स्थिति में था. इसे देखते हुए नये भवन की मांग प्रमंडल में कार्यरत कर्मचारियों की रही थी. भवन जर्जर होने के कारण प्रमंडल के पदाधिकारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता था. दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहा था. जर्जर कार्यालय होने से प्रमण्डलीय कार्यालय आने वाले आम लोगों में भी भय का माहौल बना रहता था. इसे देखते प्रमण्डलीय कार्यालय भवन की आवश्यकता महसूस हो रही थी. नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के बाद बोर्ड अध्यक्ष द्वारा कार्यालय परिसर में एक आम पौधा भी लगाया गया. उद्धघाटन कार्यक्रम में राज्य आवास बोर्ड के मुख्य अभियंता, सचिव विनय लकड़ा, रांची मुख्यालय के बड़ा बाबू शंकर गोप, विधि पदाधिकारी मनोज चौबे, विनोद कुमार, हज़ारीबाग़ प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव अभियंता रवींद्र कुमार, असिस्टेन्ट इंजीनियर अजीत कुमार राजकिशोर सत्यार्थी, अजय कुमार, सत्येन्द्र राम, मनीष कुमार के साथ साथ अन्य लोग भी मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button