Crime NewsJharkhandRanchi

संपत्ति के लालच में सौतले भाई ने किया मर्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : पिठौरिया के कर्मघाट जंगल से 3 नवंबर को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह घटनास्थल पर पहुंची और मामले के अनुसंधान करने में जुट गयी. घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

इसे भी पढ़ें – श्रमिकों और किसानों को तबाह करने में लगी है केंद्र सरकार: वृंदा करात

हनीट्रैप का लिया सहारा

एसएसपी सुरेन्द झा ने बताया कि इस घटना को सिर्फ सम्पति के लालच में अंजाम दिय़ा गया. हत्या कर शव को छुपाने के लिए जंगल में फेंक दिया गया था. इस घटना को अंजाम देने के लिए हनीट्रैप का सहारा लिया गया और फिर घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में संजय कुमार, सूरज सिंह, पुरुषोत्तम कुमार सिंह और प्रतिमा भूतकुंवर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में 3 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल, 2 चाकू और 3 सिम कार्ड की बरामदगी की है.

इसे भी पढ़ें – कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार बना रही पांच साल का एक्शन प्लान

Related Articles

Back to top button