West Bengal

राज्य सरकार ने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए लायीं कई योजनाएं: मलय 

Burnpur: शिल्पांचल के मेधावी छात्रों तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को भारती भवन में छात्र युवा संस्कृतिक परिषद् ने सम्मान समारोह वर्ष 2019 का आयोजन किया. जिसमें श्रम, विधि व न्याय मंत्री मलय घटक, टीएमसी के जिलाध्यक्ष सह नगर निगम मेयर जितेन्द्र तिवारी, एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, एमएमआइसी (आदिवासी उन्नयन) श्याम सोरेन, बोरो चेयरमैन अनिमेश दास, एएसपी अधिकारी सह प्रसिध्द क्रिकेटर कमेन्दु मिश्रा, संस्था के संयोजक अशोक रूद्र, सहायक रूपक राय, सौम्यदीप घोष, राजीव मुखर्जी, अमित सेन सहित बडी संख्या में टीचर्स उपस्थित थे. इस अवसर दौ सौ मेधावी छात्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें – कर्नाटक  संकट : सुरजेवाला ने कहा, देश में खरीद-फरोख्त की राजनीति का नया सिंबल MODI  

कई योजनाएं शुरू की गयीं

श्रम, विधि व न्याय मंत्री श्री घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में शिक्षा के स्तर में बहुत सुधार किया. साथ ही बच्चों के शिक्षा के स्तर में वृध्दि के लिए कई प्रकार की परियोजनाएं कन्याश्री, शिक्षाश्री, रूपश्री आदि लागू की गयीं. मेयर श्री तिवारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं. बच्चों को पढ़ लिख कर देश के विकास में भागीदारी करनी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वकांक्षी योजनाओं से राज्य में लाखों स्टूडेंट्स लाभान्वित हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – CNT उल्लंघन मामले में कल्पना सोरेन और जमीन बेचने वाले राजू उरांव को नोटिस

Related Articles

Back to top button