
NewDelhi : सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (एम – कैप) शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में कुल मिलाकर 76,998.4 करोड़ रुपये बढ़ गया . इसमें टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई . इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) , एचडीएफसी , आईटीसी , आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में अच्छी वृद्धि दर्ज की गयी है जबकि एचडीएफसी बैंक , कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण घट गया .
इसे भी पढ़ें : #Maharashtra : #ShivSena ने #BJP पर कसा शिकंजा, चाहिए ढाई-ढाई साल सीएम पद का लिखित आश्वासन
टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 25,403.64 करोड़ रुपये बढ़ा
टीसीएस का बाजार पूंजीकरण (एम कैप) 25,403.64 करोड़ रुपये बढ़कर 7,97,400.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया .
आईसीआईसीआई बैंक का एम – कैप 20,271.2 करोड़ चढ़कर 3,03,054.59 करोड़ रुपये जबकि एसबीआई का पूंजीकरण 10,664.91 करोड़ रुपये बढ़कर 2,51,317.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया .रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सप्ताह के दौरान 9,762.29 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 9,06,941.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया . हिंदुस्तान यूनिलीवर का एम – कैप 7,934.03 करोड़ रुपये बढ़कर 4,63,886.75 करोड़ रुपये जबकि आईटीसी का पूंजीकरण 1,658.68 करोड़ रुपये चढ़कर 3,04,520.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया .
इसे भी पढ़ें : ्#CBI के पूर्व चीफ #AlokVerma को नहीं मिल रहा सेवानिवृत्ति लाभ, सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने का भुगत रहे खामियाजा!
इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 55,921.5 करोड़ रुपये लुढ़का
इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 55,921.5 करोड़ रुपये लुढ़क कर 2,73,830.43 करोड़ रुपये रह गया . इंफोसिस के शीर्ष प्रबंधन पर कदाचार के आरोपों के बाद कंपनी के शेयर मूल्य में बड़ी गिरावट आयी है . कोटक महिंद्रा का एम – कैप 5,262.13 करोड़ रुपये गिरकर 3,03,293.39 करोड़ रुपये जबकि एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 273.54 करोड़ रुपये घटकर 6,72,192.76 करोड़ रुपये पर आ गया .
शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले पायदान पर रही . इसके बाद टीसीएस , एचडीएफसी बैंक , हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड , एचडीएफसी , आईटीसी , कोटक महिंद्रा बैंक , आईसीआईसीआई बैंक , इंफोसिस और एसबीआई का स्थान रहा है . सप्ताह के दौरान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 240.32 अंक यानी 0.61 प्रतिशत नुकसान में रहा .
इसे भी पढ़ें : #Haryana : रविवार को #ManoharlalKhattar मुख्यमंत्री, दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे




