JharkhandKoderma

कोडरमा : गर्मी में पक्षियों के लिए प्रेरणा शाखा की पहल, घरों की छत पर रखा जा रहा है पानी

Koderma : इस बार गर्मी चरम पर है. ऐसे में बेजुबानों यानी पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने की पहल करना जरूरी है. ऐसे में मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा झुमरीतिलैया ने खास पहल की है. यहां लोगों की छतों पर पक्षियों के लिए मिट्टी का बर्तन में पानी रखने का काम कर रही है.

शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया, सचिव नेहा हिसारिया और परियोजना निर्देश मीना हिसारिया ने बताया कि भीषण गर्मी में सभी लोग परेशान हैं. वहीं पशु-पक्षियों मुसीबत और ज्यादा है. ऐसे में प्रेरणा शाखा अपने पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा कई घरों से संपर्क स्थापित कर इस अभियान से जुड़ने की अपील कर रही है.
प्रेरणा शाखा के साथ ही श्री दिगंबर जैन समाज के कई घरों में भी पानी की व्यवस्था की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Related Articles

Back to top button