National

#Haryana : रविवार को #ManoharlalKhattar मुख्यमंत्री, दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

Chandigarh : भाजपा ने दुष्यंत चौटाला नीत जननायक जनता पार्टी (जजपा) के समर्थन से शनिवार को हरियाणा में सरकार गठन का दावा पेश किया . इसके बाद राज्यपाल ने भाजपा को रविवार को सरकार बनाने का न्यौता दिया . राजभवन से न्यौता मिलने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि वह रविवार को राजभवन में दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. खट्टर ने बताया कि जजपा नेता दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे.

इसे भी पढ़ें : #BJP के खिलाफ जिन्होंने अब तक उगला जहर, उन्हें पार्टी के बखान का जिम्मा, भूले पुराने साथियों को

भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक मौजूद रहे 

भाजपा सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला समेत भाजपा नेताओं ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया. जजपा नेता ने चौटाला ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपनी पार्टी का समर्थन पत्र सौंपा .

जजपा ने सरकार गठन के लिये भाजपा को समर्थन दिया है. प्रसाद और भाजपा महासचिव अरुण सिंह पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मुलाकात में शामिल थे. इस दौरान भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने वाले कुछ निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहे .

इसे भी पढ़ें : मोदी सरकार पर प्रियंका ने साधा निशाना, कहा- किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही BJP

सिरसा  विधायक गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेगी भाजपा 

जान लें कि भाजपा ने कहा है कि वह सरकार गठन के लिए विवादित नेता और सिरसा से विधायक गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेगी, जो आत्महत्या के लिये उकसाने के दो मामलों में आरोपी हैं .इससे पहले, खट्टर को हरियाणा में भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया .

भाजपा ने दावा किया कि वह जजपा के समर्थन से हरियाणा में स्थिर और ईमानदार सरकार चलाएगी .उधर, खट्टर ने दोपहर बाद बताया कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने भाजपा को रविवार को सरकार बनाने का न्यौता दिया है . उन्होंने कहा कि वह हरियाणा राजभवन में रविवार को दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. खट्टर ने बताया कि जजपा नेता दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे .

इसे भी पढ़ें : #Maharashtra  : #ShivSena ने  #BJP पर कसा शिकंजा, चाहिए ढाई-ढाई साल सीएम पद का लिखित आश्वासन

Related Articles

Back to top button