
Giridih: जिले की तपोभूमि सम्मेद शिखर मधुबन के सिद्धांयतन भवन में प्रदेश भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हुआ. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद एवं विधायकों की मौजूदगी में बैठक के पहले सत्र की शुरूआत हुई. पहले सत्र की बैठक के तीन घंटे तक चलने की संभावना जताई जा रही है. इस बैठक के बाद राज्य के दो सौ जिला परिषद सदस्यों की बैठक होगी.

पहले सत्र की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह के साथ कई विधायक भी मौजूद हैं. सत्र की औपचारिक शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई. इस दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् भी गाया गया.

बैठक में विधायक मनीष जायसवाल, अमित मंडल, रांची सदर के विधायक सीपी सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण,बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, राजमहल विधायक अनंत ओझा समेत कई अन्य विधायक और पूर्व सांसद के साथ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए. पहले सत्र की बैठक में कई जिलों के जिलाध्यक्ष भी मौजूद हैें.




