
Ranchi : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस पद पर रिक्तियां निकाली हैं. ये रिक्तियां पूरे देश में बहाली के लिए है. कुल 8500 पदों के लिए आवेदन निकाले गये हैं. इसमें झारखंड में 200 और बिहार में 475 पद हैं. इच्छुक और योग्यताधारी उम्मीदवार एसबीआई की वेबसाइट में जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर है.
इसे भी पढ़ें :राहुल पर टिप्पणी से नाराज शीर्ष नेतृत्व, फुरकान अंसारी को कारण बताओ नोटिस, 7 दिनों में जवाब देने का निर्देश
जनवरी में होगी लिखित परीक्षा
अप्रेंटिस पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2021 में ली जायेगी. नियुक्ति के लिए कोई इंटरव्यूल नहीं होगा. ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का स्थानीय भाषा का टेस्ट होगा. इसके बाद फाइनल सेलेक्शन होगा. अपरेंटिसशिप की अवधि तीन साल की होगी. चयनित अप्रेंटिस को बैंक में 3 साल के के दौरान आईआईबीएफ की परीक्षाएं क्वालिफाई करनी होंगी.
इसे भी पढ़ें :धनबादः रिटायर्ड बीसीसीएल अफसर की पुत्री के किडनैपिंग व रेप का आरोपी बादल धराया
आवश्यक योग्यताएं
शैक्षणिक योग्यता : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री (31 अक्टूबर 2020 से पहले)
आयु सीमा : अभ्यर्थियों की उम्र 31.10.2020 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. उम्मीदवारों का जन्म 01.11.1992 से पहले और 31/10/2000 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट नियमानुसार दी जायेगी.
पहले साल मिलेगा 15000 रुपये स्टाइपेंड
अप्रेंटिस को पहले एक साल के दौरान प्रति माह 15,000 रुपये का स्टाइपेंड, दूसरे वर्ष के दौरान प्रति माह 16,500 रुपये और तीसरे वर्ष के दौरान प्रति माह 19,000 रुपए और अन्य भत्ते/ मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में टेक्निकल पढ़ाई की राह आसान नहीं, स्टूडेंटस लगातार बढ़ते जा रहे, शिक्षक घट रहे
विभिन्न राज्यों रिक्त पदों की संख्या
गुजरात : 480
आंध्र प्रदेश : 620
कर्नाटक : 600
मध्य प्रदेश : 430
छत्तीसगढ़ : 90
पश्चिम बंगाल : 480
ओडिशा : 400
हिमाचल प्रदेश : 130
हरियाणा : 162
पंजाब : 260
तमिलनाडु : 470
पांडिचेरी : 06
दिल्ली : 07
उत्तराखंड : 269
तेलंगाना : 460
राजस्थान : 720
केरल : 141
उत्तर प्रदेश : 1206
महाराष्ट्र : 644
अरुणाचल प्रदेश : 25
असम : 90
मणिपुर : 12
मेघालय : 40
मिजोरम : 18
नागालैंड : 35
त्रिपुरा : 30
बिहार : 475
झारखंड : 200
इसे भी पढ़ें :
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 10 दिसंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन की प्रिंटेड कॉपी लेने की अंतिम तिथि : 25 दिसंबर 2020
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख : जनवरी, 2021
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस – 300 रुपये
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूएडी : कोई फीस नहीं
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिये होगा
इसे भी पढ़ें :ये बैंकिंग सुविधा दिसंबर से मिलने लगेगी 24 घंटे और 365 दिन




