
Ranchi : रांची से कॉलेज टूर पर सिक्किम गये 26 छात्र-छात्राओं से लदी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना मंगलवार सुबह की है. सभी छात्र रांची संत जेवियर कॉलेज के हैं. बीते बुधवार को सभी कॉलेज टूर पर सिक्किम घूमने गये थे. मंगलवार को वापसी के दौरान गंगटोक के पास बस का ब्रेक फेल हो जाने के वजह से दुर्घटना हो गयी. हादसे में कई छात्र घायल हो गये. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों में चार छात्रों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में अनुशा, रवि आनंद, सुमित, सीमा, प्रीति, नूतन, जशीन, संजू, निधि तिग्गा, अनुपम, ऋतु प्रिया, स्वाति अनिभा, नेहा, डेविड सहित अन्य लोग शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – देवघर रोप-वे हादसाः घटना के 70 दिनों बाद घटनास्थल पहुंची उच्चस्तरीय जांच समिति, हादसे के कारणों की पड़ताल



