DhanbadJharkhand

धनबाद में प्रदूषित पानी पीने से आदिम जनजाति के पांच बच्चे बीमार 

Dhanbad: धनबाद के तोपचांची प्रखंड के चलकरी गांव में दूषित पानी पीने से पांच बच्चे गंभीर रूप से बीमार पड़ गये. हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये लेकिन वहां जीवन रक्षक दवाएं नहीं रहने के कारण बच्चों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. फिलहाल पीएमसीएच में सभी बच्चों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में छोटे उग्रवादी संगठन बने पुलिस के लिए चुनौती, डेढ़ साल में दिया 105 घटनाओं का अंजाम

पानी पीने के बाद उल्टी करने लगे बच्चे

दूषित पानी पीने के बाद सभी बच्चे उल्टी करने लगे थे. बीमार बच्चों में भादो बिरहोर का सात वर्षीय पुत्र अरुण, चौधरी बिरहोर की एक वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी, छोटू की ढाई वर्षीय पुत्री सोजा कुमारी, मुनीलाल बिरहोर का छह वर्षीय पुत्र अभिषेक और महावीर बिरहोर की छह माह की पुत्री शामिल है.

इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर : राज्यपाल  से मिले उमर अब्दुल्ला, कहा, सरकार संसद में बताये  घाटी में  क्या हो रहा है

सरकारी व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

बिरहोर झारखंड की लुप्त होती जनजाति समुदायों में से एक है. बिरहोर जनजाति के विकास के लिए सरकार करोड़ों रुपये की योजनाएं चला रही है. लेकिन हकीकत यह है कि यह जनजाति आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है. तोपचांची के चलकरी गांव में इन लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी तक नहीं मिल रहा है. वे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं.

इस मामले में पीएमसीएच के अधीक्षक एचके सिंह ने स्वयं बीमार बच्चों का हालचाल लिया. उन्होंने बताया कि सभी बीमार बच्चों का इलाज चल रहा है. अब उनकी हालत खतरे से बाहर है. जल्द ही उन्हें अस्पताल से छोड़ दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था पर कहा,  दशकों की मेहनत से हमने बनाया ,  भाजपा सरकार नष्ट कर रही है

Related Articles

Back to top button