NationalNEWSTOP SLIDER

Sri Lanka crisis: हिंसा की आग में झुलस रहा श्रीलंका, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास में लगायी आग

Sri Lanka crisis : श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं. यहां शनिवार को एक बार फिर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. उन्होंने सुबह राष्ट्रपति भवन का घेराव करने के बाद उस पर कब्जा कर लिया. हालांकि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मौजूदा हालात देखकर एक दिन पहले भी आवास छोड़कर भाग गए.

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने देर शाम पीएम रानिल विक्रमसिंघे के घर को भी निशाना बना दिया. जब प्रदर्शनकारी पीएम आवास के बाहर जमा होने लगे तो सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने के लिए बलप्रयोग किया. उन पर आंसू गैस के गोले दागे और वॉटर कैनन चलाया. इसके बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने पीएम आवास के घर में आग लगा दी.

राष्ट्रपति और पीएम इस्तीफा देने को तैयार

 राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने सभी दल के नेताओं की बैठक बुलाई. इस बैठक में नेताओं ने सर्वसम्मति से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और पीएम रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे की शर्त रखी.

हालांकि पीएम ने कुछ शर्तों के साथ इस्तीफा देने की बात कही है.  पीएम ने कहा,”मैंने राष्ट्रपति के सामने एक सर्वदलीय सरकार बनाने का विचार रखा है. उन्होंने कहा कि देश में ईंधन और भोजन की कमी जैसी समस्याएं हैं, इसके चलते विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रमुख देश का दौरा करेंगे. अंतररष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बैठक होनी है, इसलिए इस सरकार के इस्तीफे के तुरंत बाद एक अलग सरकार का गठन किया जाना चाहिए. बिना सरकार के प्रशासन के देश का नेतृत्व करना गलत होगा.

वहीं राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भी इस्तीफा देने को तैयार हो गए है. श्रीलंका के न्यूजवायर ने स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने के हवाले से बताया कि राजपक्षे 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद छोड़ देंगे. वहीं कैबिनेट मंत्री बंडुला गुणवर्धने, मंत्री हरिन फर्नांडो और मानुषा नानायकारा के अलावा राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग के प्रमुख सुदेवा हेत्तियाराची ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है.

इसे भी पढ़ें: IAS TRANSFER : पांच उपायुक्त समेत 18 आइएएस इधर से उधर, राहुल कुमार सिन्हा रांची के नये डीसी और शशि रंजन नगर आयुक्त बने

Related Articles

Back to top button