Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

भारत के इस राजकुमार ने अमेरिकी पुरुष मित्र के साथ रचाई समलैंगिक शादी

New Delhi: वर्ष 2006 में खुद को गे घोषित कर दुनिया को हैरत में डालने वाले गुजरात के समलैंगिक राजकुमार मानवेंद्र सिंह गोहिल ने अमेरिकी समलैंगिक मित्र से शादी कर ली. राजकुमार मानवेंद्र और अमेरिकी नागरिक डीएंड्रे रिचर्डसन के साथ लंबे समय से रह रहे हैं. छह जुलाई को दोनों ने शादी की. डीएंड्रे ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर व प्रमाण पत्र शेयर कर यह जानकारी लोगों को दी है.

 

राजकुमार मानवेंद्र ने वर्ष 2006 में खुलासा किया था कि वह समलैंगिक हैं. यह भारत के किसी भी राजपरिवार के पहले सदस्य थे जिन्होंने खुलकर समलैंगिक होने की बात स्वीकार की थी. तब देश भर में बवाल भी हुआ था. लोग हैरत में भी थे. इसके बाद से वह लगातार समलैंगिकों के काम करते रहे. सुप्रीम कोर्ट ने जब समलैंगिक संबंध को अपराध के दायरे से बाहर किया तब उन्होंने अपने महल में उन्होंने गे सेंटर तक खोल दिया था.

 

मानवेन्द्र सिंह राजपीपला रियासत के पूर्व महाराजा रघुवीर सिंह राजेंद्र सिंह व पूर्व महारानी रुक्मिणी देवी के पुत्र हैं. मुंबई स्कॉटिस स्कूल में उनकी स्कूली शिक्षा हुई, जबकि मुंबई मीठीबाई कॉलेज परिसर में बने अमृतबेन जीवनलाल कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया है. पत्नी से तलाक के बारे में उन्होंने एक बार भावुक पोस्ट करके बताया था कि इनका वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा तथा उन्हें इस बात का भी पश्चाताप रहा कि किसी लड़की का जीवन उन्होंने खराब किया.

Related Articles

Back to top button