1st LeadJharkhandMain SliderRanchiTODAY'S NW TOP NEWSTOP SLIDERTop Story

IAS TRANSFER : पांच उपायुक्त समेत 18 आइएएस इधर से उधर, राहुल कुमार सिन्हा रांची के नये डीसी और शशि रंजन नगर आयुक्त बने

Ranchi : राज्य सरकार ने शनिवार की देर रात 18 आईएएस अफसरों का तबादला और पदस्थापन किया है. रांची के उपायुक्त छवि रंजन को बदल दिया गया है. उनके साथ रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार का भी तबादला कर दिया गया है. राहुल कुमार सिन्हा रांची के नये उपायुक्त होंगे. पलामू के डीसी रहे शशिरंजन को रांची का नया नगर आयुक्त बनाया गया है. दक्षिण छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी को भी बदल दिया गया है. उनकी जगह प्रवीण कुमार टोप्पो को दक्षिण छोटानागपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है.

पूरी सूची इस प्रकार है –

  1. डॉक्टर नितिन मदन कुलकर्णी दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय आयुक्त से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष.
  2. योजना एवं विकास सचिव राहुल शर्मा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ राज्यपाल के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. शर्मा के पास पंचायती राज सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है.
  3. श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को दक्षिणी छोटानागपुर का नया आयुक्त बनाया गया है.
  4. श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के निदेशक के श्रीनिवासन को अपने कार्यों के साथ श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के सचिव का पदभार भी सौंपा गया है. श्रीनिवासन श्रमायुक्त झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.
  5. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को झारखंड का नया उत्पाद आयुक्त बनाया गया है. श्री सिंह को झारखंड बेवरेज कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
  6. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी आयुक्त चंद्र किशोर उरांव को संथालपरगना के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  7. रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार, जिनके पास रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष और नीर निर्मल परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था, को आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाया गया है.
  8. उत्पाद आयुक्त अमित कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक खान के पद पर पदस्थापित किया गया है. अमित कुमार के पास झारखंड खनिज विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.
  9. उपायुक्त लातेहार अबू इमरान को चतरा का नया उपायुक्त बनाया गया है.
  10. निदेशक पर्यटन राहुल कुमार सिन्हा, जिनके पास झारखंड पर्यटन विकास निगम और रांची आदिवासी कल्याण आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार था, उन्हें रांची का नया डीसी बनाया गया है. सिन्हा को अगले आदेश तक रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
  11. समाज कल्याण निदेशक ए दोड्डे को पलामू का नया उपायुक्त बनाया गया है.
  12. रांची के उपायुक्त छविरंजन को समाज कल्याण निदेशक का पदभार सौंपा गया है. उनके पास सामाजिक सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.
  13. झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह को अगले आदेश तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक का पदभार भी सौंपा गया है.
  14. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक आदित्य कुमार आनंद को नगरीय प्रशासन का निदेशक बनाया गया है.
  15. निदेशक खेलकूद जीशान कमर को गोड्डा का नया उपायुक्त बनाया गया है.
  16. पलामू के उपायुक्त शशि रंजन को रांची का नया नगर आयुक्त बनाया गया है.
  17. गोड्डा के उपायुक्त भोर सिंह यादव अब लातेहार के उपायुक्त होंगे.
  18. चतरा की उपायुक्त अंजलि यादव को पर्यटन निदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है.

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शनिवार की देर रात अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur : टेल्को खडंगाझार मंदिर के बाहर शरारती तत्वों ने फेंका मांस, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Related Articles

Back to top button