
Ranchi: केंद्र प्रायोजित योजना दीनदयाल अंत्योदया योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) बंद हो सकती है. इस योजना का एक्सटेंशन 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है,लेकिन अभी तक इस पर भारत सरकार के समक्ष प्राधिकार से अवधि विस्तार पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. छह माह पूर्व मार्च में ही एक आदेश जारी कर इस योजना को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय ने एक बार छह माह के विस्तार की अनुमति दी थी,जो सितंबर में समाप्त हो रहा है. अधिकारियों के अनुसार इस योजना को आगे और संचालित रखना है कि नहीं इस पर विचार चल रहा है.
इसे भी पढ़े: बिना अवकाश मुख्यालय से अनुपस्थित रहे चरचू के पूर्व बीडीओ खाखा सुशील, होगी कार्रवाई
शहरी क्षेत्रों में कई योजनाओं का हो रहा संचालन
शहरी क्षेत्रों में आजीविका मिशन से जुड़ी कई सेंटर चल रहे हैं.सिलाई मशीन केंद्र से लेकर रोजगारपरक कई प्रशिक्षण भी संचालित है. इस योजना के तहत 86 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी संविदा पर कार्यरत है. ऐसे में केंद्र से अनुरोध किया जा रहा है जल्द ही एक्सटेंशन पर फैसला लिया जाये.




