
Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन संसोधन नियमावली 2021 को चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई अब झारखंड हाईकोर्ट में 31 अगस्त को होगी. मंगलवार को रमेश हांसदा एवं अन्य की ओर से नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई जारी रही.हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इसपर सुनवाई की. प्रार्थी की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न जजमेंट का हवाला दिया. याचिका में बताया गया है कि नियमावली में झारखंड के शिक्षण संस्थाओं से मेट्रिक और इंटर की परीक्षा पास करना अनिवार्य है. साथ ही स्थानीय भाषा ,रीति रिवाज की भी जानकारी जरुरी है. लेकिन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के मामले में यह प्रावधान शिथिल रहेगा. हिंदी को क्षेत्रीय भाषा की श्रेणी से निकाल दिया गया है. याचिका में कहा है कि राज्य सरकार की ओर से यह शर्त लगाना असंवैधानिक है कि राज्य के संस्थान से ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र ही नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होंगे.झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल , राकेश रंजन एवं प्रिंस कुमार ने पैरवी की.
इसे भी पढ़े: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना का अवधि सितंबर में हो रहा समाप्त,फिर से एक्सटेंशन पर अब तक कोई फैसला नहीं




