JharkhandRamgarh

रामगढ़ : साइकिल रैली को लेकर कांग्रेस की बैठक, महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

Ramgarh : रामगढ़ के होटल मिलन में कांग्रेस की बैठक की गयी. बैठक में 17 जुलाई को होने वाली साइकिल रैली को लेकर रणनीति बनाई गयी. पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस साइकिल रैली का आयोजन कर रही है.
बैठक की अध्यक्षता मुन्ना पासवान ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. जमाल उपस्थित थे. बैठक में साइकिल रैली को सफल बनाने के लिए सभी वरीय नेताओं एवं प्रखंड अध्यक्षों को दिशा निर्देश दिया गया.

बैठक में 19 तारीख आहूत कार्यक्रम में पार्टी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. बैठक में कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गयी.

इसे भी पढ़ें –भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या, तालिबान से युद्ध को कर रहे थे कवर

बैठक में प्रदेश के प्रवक्ता शाहजादा अनवर ने कहा कि केंद्र की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है. लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बैठक में राजीव गांधी पंचायत राज के जोनल कॉर्डिनेटर शांतनु मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव,सिमरिया विधानसभा प्रभारी धर्मराज राम,अनु विश्वकर्मा, मंजू जोशी ,संजय साव ,प्रखण्ड अध्यक्ष सुधीर सिंह,संजय साव ,जाकिर अख्तर,असगर अली,रामविनय महतो ,लक्ष्मण महतो , संकेत सुमन,टिंकू खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – नक्सलियों के लगाये गये बमों को खोज कर नष्ट करेंगे सुरक्षा बल

Related Articles

Back to top button