
Ranchi : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के तत्वावधान में मेन रोड स्थित गुरुद्वारा में गुरुवार को गुरुपर्व की पूर्व संध्या पर शाम 7:30 बजे विशेष दीवान सजेगा. हरप्रीत सिंह दीपाली कथा वाचन और बलदेव सिंह वडाला वाले शबद कीर्तन करेंगे. इसी दिन गुरुनानक स्कूल परिसर में लंगर के लिए महिलाएं सब्जी काटने की सेवा करेंगी. रात से लंगर तैयार करने की सेवा शुरू हो जायेगी. यहां शुक्रवार सुबह 10:30 बजे विशेष दीवान सजाया जायेगा. दोपहर 12:30 बजे लंगर बांटा जायेगा. महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने कहा कि गुरुनानक स्कूल में दिन के तीन बजे तक दीवान सजेगा. इस बार भी कोरोना के कारण स्कूल सभागार में इसका आयोजन हो रहा है.
इसे भी पढ़ें : सरना धर्मकोड की मांग को लेकर 7 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना
विशेष दीवान को लेकर तैयारी समिति की हुई बैठक
इधर तैयारी समिति की बैठक गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरमीत सिंह व गुरुनानक स्कूल के प्रधान गुरुचरण सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी और गुरुनानक स्कूल के महासचिव राजेंद्र सिंह ने किया.
गुरुनानक स्कूल में अटूट लंगर की व्यवस्था
शुक्रवार को गुरुनानक स्कूल परिसर में सजने वाले मुख्य दीवान के दौरान अटूट लंगर की व्यवस्था सिख सेवक जत्था के अध्यक्ष रणबीर सिंह शेरू व समस्त पदाधिकारी के जिम्मे होगी. लंगर सेवा सिख मोटर पार्ट्स एसोसिएशन करेगा. चाय के लंगर की व्यवस्था गुरुनानक हॉस्पिटल की प्रबंधक कमेटी व लंगर वितरण की जिम्मेदारी गुरुनानक स्कूल और गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल कमडे पर होगी. वरिष्ठ संगत के लिए विशेष सेवा की व्यवस्था रहेगी.
मास्क पहनकर आने की अपील
सभी संगत से अपील को गयी है कि वे मास्क पहनकर आयें. इधर, प्रकाश पर्व को लेकर निकाली जा रही प्रभात फेरी का समापन हो गया. जगह-जगह पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया.
कल प्रकाश पर्व मनेगा
श्री गुरुनानक सत्संग सभा 19 नवम्बर को प्रकाश पर्व मनाएगा. 18 एवं 19 नवम्बर को चार दीवान सजाये जाएंगे. इसमे शिरकत करने के लिए सिख पन्थ के कीर्तनी जत्था भाई जसविंदर जगाधरी वाले रांची आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : तीन दिवसीय दौरे पर डॉ शशि थरूर गुरुवार को आयेंगे रांची, जेएससीए में भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच भी देखेंगे




