
Ranchi: गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित लंगड़ा मोड़ के नजदीक स्थित एक घर में अज्ञात अपराधियों ने दो युवक को गोली मार दी. घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है. घायलों की पहचान राहिल अमन और इमरान खान के रुप में की गई है. एक युवक को हाथ में गोली लगी है, जबकि दूसरे को कमर में गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना पर आसपास में हड़कंप मच गया है. वहीं परिजन दोनों घायल को आनन-फानन में चैनपुर स्वस्थ्य केद्र में भर्ती कराया, जहां से सदर अस्पताल गुमला भेजा गया. दोनों की स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है. वहीं सूचना पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली, पुलिस मामले की छानबीन में जांच गई है. पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिये उसके संभावित ठिकाने पर छापेमारी में जुटी है. हालांकि स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सली संगठन ने घटना को अंजाम दिया है. हालांकि पुलिस द्वारा अबतक के जांच में नक्सल घटना की पुष्टि नहीं हुई है. आशंका जताया जा रहा है कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: बजट सत्र: कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन




