
Ranchi: राजधानी रांची के बरियातू इलाके में 11 अगस्त की रात को जूस दुकान के संचालक मुकेश कुमार साव और कर्मचारी रोहन कुमार की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में रांची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति में अशोक कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता और विजय उरांव शामिल हैं. यह गिरफ्तारी बिहार के औरंगाबाद जिले से हुई है.
इनमें धर्मेंद्र और अशोक रांची जूस सेंटर के मालिक है. ये दोनों मुकेश कुमार साव के जूस के बढ़ते कारोबार से परेशान होकर दोनों की हत्या करा दी. जानकारी के अनुसार, मुकेश साव ने मोरहाबादी में तीन जूस सेंटर खोल रखा था और वह चौथे जूस सेंटर खोलने की तैयारी में था. इससे रांची जूस सेंटर के मालिक को आपत्ति थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसी को लेकर रांची जूस सेंटर के मालिक ने मुकेश और उसके स्टाफ की हत्या करा दी.
रांची एसपी किशोर कौशल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जूस दुकान का बढ़ता व्यापार देखकर इनकी हत्या की गई थी इस मामले में प्राची पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्तौल सात जिंदा गली और एक देसी कट्टा समेत बुलेट बाइक व अन्य सामान बरामद किया गया. सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह बात भी सामने आयी है कि मुकेश और रोहन से दोनों अपराधियों ने पहले बातचीत की और फिर दोनों को गोली मार दी.
इसे भी पढ़ें: रांची के चिरौंदी इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर जूस काउंटर संचालक समेत 2 की हत्या की




