
Giridih : लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने नक्सल प्रभावित तिसरी के नारोटांड, थानसिंहडीह इलाके के मतदान केंद्रों का जायजा लिया. एसपी ने तिसरी के जिन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, वो सारे मतदान केंद्र बिहार के जमुई जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. इन मतदान केंद्रों का जायजा लेकर एसपी ने अब तक की तैयारियों को देखा. इस दौरान एसपी के साथ तिसरी सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी थे. नारोतांड़ और थानसिंहदीह के मतदान केंद्रों में चुनाव के दिन वोटरों को गर्मी में पेयजल की परेशानी न हो और अधिक देर लाइन में लगना न पड़े, इसे लेकर भी एसपी ने थाना प्रभारी को कई निर्देश दिये. बुधवार की सुबह ही एसपी इन मतदान केंद्रों को देखने पहुंचे थे. एसपी ने मतदान से पहले और मतदान के दिन सुरक्षा बलों को इलाके में खास नजर रखने का निर्देश दिया. जिससे नक्सलियों को कोई मौका न मिले.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह के हीरोडीह में सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत, दो घायल



