
Ranchi: होली खत्म होते ही यात्रियों की वापसी की तैयारी चल रही है. रांची से मुंबई, दिल्ली, लखनउ, बेंगलुरू समेत अन्य शहरों के लिये चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है. जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट बुकिंग कर रखी है, उनकी वापसी में कोई परेशानी नहीं है. लेकिन जो यात्री तत्काल बुकिंग के भरोसे हैं, उनकी वापसी में परेशानी हो रही है. वेटिंग लिस्ट का आलम ये है कि कुछ ट्रेनों में लोगों की अतिरिक्त भीड़ देखी जा रही है. वेटिंग लिस्ट की बात करें तो रांची से दिल्ली जाने वाली 28 मार्च के लिए राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 61 वेटिंग, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के स्लीपर में 52, थर्ड एसी में 26 वेटिंग है.
रांची से मुंबई के लिये 29 मार्च को लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस है. यहां स्लीपर में 58, थर्ड एसी 4 वेटिंग है.
रांची से बेंगलुरू के लिये हटिया सर एम विश्वैश्रैया बेंगलुरू एक्सप्रेस की ट्रेन 30 मार्च को है. यहां स्लीपर में 111, थर्ड एसी 40 और सेकंड एसी में 29 वेटिंग लिस्ट है.
रांची से पुणे के लिये हटिया पूणे एक्स्रपेस में 29 मार्च को स्लीपर में 61, थर्ड एसी 25, सेकंड एसी 21 वेटिंग लिस्ट है.
इसे भी पढ़ें: हॉर्स ट्रेडिंग मामले में गृह विभाग के अपर सचिव 6 अप्रैल को एसीबी की अदालत में रखेंगे अपना पक्ष




