
Ranchi: भाकपा राज्य कार्यालय में बुधवार को डॉ खगेंद्र ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भाकपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ खगेंद्र के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरूआत की. इस दौरान पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि खगेंद्र ठाकुर का पूरा जीवन खुली किताब की तरह है,.ूरा जीवन संघर्ष को समर्पित रहा. खगेंद्र ठाकुर ने अपने जीवन काल में कई पत्र पत्रिकाओं में अपने लेखनी और लेखों के माध्यम से जनजागृति और शोषित पीड़ित वंचितों की आवाज बने. राज्य में खासकर रांची में कई नये लेखकों, पत्रकारों को मार्गदर्शन कर आगे बढ़ने को प्रेरित करते रहे. अजय ने कहा कि डॉ खगेंद्र ठाकुर के निधन से साहित्य जगत में खालीपन हुआ. साथ ही कम्युनिस्ट विचारधारा को मजबूती से बौद्धिक जगत में रखने वाले योद्धा की कमी लगातार खलती है. ठाकुर सीपीआई के वैचारिक स्तंभों में से एक थे.
वहीं, राजद नेता राजेश यादव ने कहा को खगेंद्र ने बिहार और झारखंड की पहचान पूरे देश में स्थापित की. श्रमजीवी पत्रकार संघ के परवेज कुरैशी ने कहा की खगेंद्र ने पत्रकारों खासकर युवा पीढ़ी के पत्रकारों को लेखनी में सहयोग और समाज के प्रति दायित्व के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से फरजाना फारूकी, मनोज ठाकुर, श्यामल, राहुल वर्मा, अनिरुद्ध कुमार ,रोहन कुमार परवेज कुरैशी, संजीत झा, राजेश यादव ,सुशांतो मुखर्जी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: IND VS NZ: रांची में होने वाले T-20 मैच के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू, जानें टिकट की शर्तों को




