
Ranchi: राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. जिसमे राज्य के उत्तर पूर्वी इलाकों में मुख्य रूप से बारिश होगी. जिसमें दुमका, गोड्डा, पाकुड़, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गुमला सिमडेगा जिला शामिल हैं. हालांकि अन्य हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी. जिसमे मुख्य रूप से झारखंड के मध्य भाग शामिल हैं. जिसमे रांची, रामगढ़,. खूंटी, बोकारो, कोडरमा आदि जिला शामिल हैं. मौसम केंद्र की माने तो छह अगस्त से जारी मानसून मे पलामू, लातेहार, चतरा, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा समेत अन्य जिलों मे भारी बारिश की संभावना है.
वहीं केंद्र की माने तो पिछले 24 घंटे मे राजधानी में 6.1 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. वहीं सिमडेगा जिला मे सबसे अधिक बारिश 50 एमएम रिकॉर्ड किया गया. गिरिडीह मे 22.5 एम एम बारिश रिकॉर्ड किया गया.
तापमान में होगी कमी
तापमान की बात करें तो 12 अगस्त तक तापमान में कमी महसूस की जायेगी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इस दौरान तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जायेगी. पांच दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इस दौरान राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्यिस रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. केंद्र की माने तो आने वाले कुछ दिन तक तापमान में वृद्धि नहीं दर्ज की जायेगी.




