JharkhandNEWSRanchi

रांची जिला प्रशासन की ओर से नये वोटर्स को लेकर अब हाउस टू हाउस चलेगा सर्वे

Ranchi: नये मतदाताओं को चिन्हित करने के लिए जिला प्रशासन कि ओर से अब हाउस टू हाउस सर्वे शुरू किया जाएगा. डीसी रांची राहुल कुमार सिन्हा ने सभी बीएलओ घर-घर मतदाता सूची का सत्यापन का कार्य सात दिन के अंदर पूरा करने को कहा है. नए मतदाता जिनकी आयु 01 जुलाई एवं 01अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हैं. वे अपना नाम मतदाता सूची में अपना नाम प्रपत्र-6 के माध्यम से पंजीकरण कराने को कहा.

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, ने बैठक कर सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बूथ लेबल ऑफिसर द्वारा घर-घर जा कर सत्यापन पर तेजी लाएं जिसकी क्लोज मॉनिटरिंग संबंधित सभी पदाधिकारी करें एवं हाउस सर्वे का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें.

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हाउस टू हाउस सर्वे में सभी योग्य व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में नही जोड़ा गया हैं, उसे जोड़ने एवं मृत एवं स्थाई रूप से अन्यत्र जानें वालें मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने का काम तथा जिनका नाम मतदाता सूची में त्रुटि पूर्ण हैं, उसे सुधारने को कहा गया.

Related Articles

Back to top button