Giridih

गिरिडीह कारा अधीक्षक को धमकी देने के मामले में मयंक सिंह और अमन साहू के खिलाफ केस दर्ज

Giridih: गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के अपराधी मयंक सिंह द्वारा गिरिडीह सेन्ट्रल जेल की अधीक्षक हिमानी प्रिया को मिली धमकी के एक सप्ताह बाद मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज करने की प्रकिया को पूरा किया गया. करीब एक सप्ताह बाद जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने मयंक सिंह के खिलाफ आवेदन देकर केस दर्ज कराई. इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने भी की है. फिलहाल वो खास प्रशिक्षण देने के लिए गाजीपुर आई है. लिहाजा, शुक्रवार को वो व्हाटसअप पर आवेदन देकर केस दर्ज कराई है.

थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने उन्हें जानकारी दिया है कि भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन के आधार  पर अपराधी मयंक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. जेल अधीक्षक द्वारा दिए गए आवेदन के मिलने की पुष्टि करते हुए मुफ्फसिल थाना प्रभारी महतो ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर केस दर्ज करने की प्रकिया पूरा किया जा रहा है. इधर जेल अधीक्षक हिमानी ने कहा कि पिछले 28 जून की शाम छह बजे मयंक सिंह द्वारा पहले उनके सरकारी नंबर पर व्हाट्असअप पर चैटिंग कर धमकी देना और फिर दो घंटे बाद व्हाट्सअप कॉल कर धमकी देकर जेल में बंद अमन साहू को मोबाइल समेत सारी सुविधा देने की मांग करना. और नहीं देने पर जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया को देख लेने और परिवार पर नजर रखने की धमकी देने का आरोप लगाकर मयंक सिंह और अमन साहू के खिलाफ आवेदन देकर केस दर्ज कराई है.

इधर शुक्रवार को सदर एसडीपीओ विनोद रवानी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और केस के अनुसंधानकर्ता रंजन कुमार जेल पहुंच कर मामले की जांच भी किए. इस दौरान पदाधिकारियों ने जेल के कई कर्मियों से कई जानकारी लिया. बताते चले कि राज्य के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गिरिडीह जेल में शिफ्ट किए जाने एक बार फिर जेल सुर्खियों में है. लिहाजा, अमन साहू को बिल्कुल अलग सेल में रखा गया हे. लेकिन मोबाइल और दुसरी सुविधाओं की मांग को लेकर अमन साहू लगाातार जेल अधीक्षक पर दबाव बना भी रहा है. अमन साहू गैंग का अपराधी मयंक सिंह द्वारा हिमानी प्रिया को धमकी दिया जाने के मामले को एसपी दीपक कुमार शर्मा खुद गंभीर मान रहे है. लिहाजा, एसपी के निर्देश पर जेल में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 17 आर्म्स गार्ड के साथ 30 होम गार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ती की गई है. जानकारी के अनुसार मयंक सिंह खुद भी राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है. राजस्थान में मयंक सिंह राजेश मीणा के रुप में चर्चित बताया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button