Dhanbad

सीआईएससीई क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में धनबाद टीम अंडर 19 बालक वर्ग के फाइनल में

Dhanbad: डी नोबिली स्कूल कोराडीह द्वारा आयोजित 26 सीआईएससीई क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन बच्चो द्वारा रंगा- रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का मुख्य IIT ISM के प्रोफेसर अटैठी सोमित चाटर्जी ने झंडोत्तोलन कर के किया. चीफ गेस्ट ने खेल के साथ साथ पढ़ाई मे भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया.

अंडर 17, बालक वर्ग के प्रथम सेमीफइनल मे रांची जोन ने धनबाद जोन को 14 रनो से हराया, दूसरा सेमीफइनल मे जमशेदपुर जोन ने भागलपुर जोन को 17 रनो से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया. अंडर 19 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफइनल मे धनबाद जोन ने जमशेदपुर जोन को 7 विकेट से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया. जमशेदपुर जोन पहले बल्लेवाजी करते हुए 10 ओवर मे 5 विकेट के नुकसान पे 66 रन बनाया. धनबाद जोन ने 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर विजेता बना. दूसरे सेमीफइनल मे भागलपुर जोन ने पटना जोन को 18 रनो से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया. कार्यक्रम के शुरुआत में स्कूल के प्रिंसिपल सीएस फ्रांसिस ने पुष्प गुच्छा और मोमेंटो देकर मुख्य अथिति को सम्मानित किया. मैच के निर्णायक कि भूमिका शशि कुमार, रानू प्रसाद, स्कोरर दीपक कुमार, ओवज़र्वर राजीव कुमार सिन्हा, डॉली प्रसाद, रिनीता सहा तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button