
Ranchi: झारखंड की पहचान यहां के वनों से है. वन रुपी इस संपदा को बचाना और उनका संवर्धन करना सरकार और जनता की जिम्मेवारी है. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नए विधानसभा परिसर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में कही. वन महोत्सव का आयोजन वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने किया था.
इसे भी पढ़ें- तीन करोड़ 63 लाख रुपये बर्बाद करने जा रही राज्य सरकार
दो हजार वन रक्षकों की नियुक्ति जल्द- सीएम
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार जल्द ही दो हजार वनरक्षकों की नियुक्ति करेगी. उन्होने कहा कि पिछले तीस सालों से झारखंड में वन रक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई थी. लेकिन उनकी सरकार ने 2017 में 2 हजार 188 वन रक्षकों की नियुक्ति की और एक बार फिर दो हजार नए वन रक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-एक जिला कलेक्टर (IAS) की शहीद के बेटी को चिट्ठी…
राज्य के सभी नदियों के तट पर लगाए जाएंगे पौधे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की मदद से राज्य के सभी नदियों के तट पर सघन पौधारोपण कार्यक्रम चला रही है. लोगों को इसमें बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी. क्योंकि उनकी सरकार का मंत्र है, जनभागीदारी से विकास.

हर वर्ष दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 में 2.57 करोड़ पेड़ लगाए गये थे, 2017 में भी 2.66 करोड़ वृक्ष लगाए गये. हर साल कम से कम दो करोड़ पेड़ लगाने का प्रयास है. इस तरह वृक्षारोपण कार्यक्रम के द्वारा राज्य के 33 फीसदी भूभाग को वनों से आच्छादित करना है.
सीएम रघुवर दास ने कहा कि पिछले महीने पूरे प्रदेश में नदियों के किनारे 9 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं. उन्होने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों के जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ जरुर लगाएं. यही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार होगा.
‘अगला बजट सत्र नए विधानसभा परिसर में’
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भरोसा जताया कि अगला बजट सत्र नए विधानसभा परिसर में होगा. उन्होने कहा कि जब हम यहां बैठ कर काम करेंगे तो पूरा परिसर हरा-भरा होगा. इसलिए हमने विधानसभा परिसर में तीसरी बार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया है. सीएम ने कहा कि फरवरी 2019 तक यह नया विधानसभा परिसर बनकर तैयार हो जाएगा. निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है.

इसे भी पढ़ें-आरटीआई से ना सूचना देंगे और ना भ्रष्टाचार होगा उजागर
कौन-कौन थे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरावं और सारे मंत्री मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान मंत्री सीपी सिंह, राज पालीवार, रामचंद्र चंद्रवंशी, लुईस मरांडी, नीरा यादव, चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी पौधारोपण किया. इनके अलावा कई विधायक, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




